वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

संस्कार भारती जो राष्ट्रीय स्तर की कला व संस्कृति की संस्था है व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की इकाई है।
संस्कार भारती – गोला गोकर्णनाथ (अवध प्रान्त) जल्द ही गोला टूरिज्म के प्रमुख सहयोग से राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता लाने वाला है। जिसमें भारत के प्रसिद्ध चित्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संस्कार भारती के गोला नगर के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने बताया कि हम इस कार्यक्रम को अप्रैल के प्रारंभ में जारी करेंगे, हमने प्रसिद्ध संस्था गोला टूरिज्म को प्रमुख सहयोगी बनाया है क्योंकि इनके पास मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जो इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहायक साबित होंगे।इस कार्यक्रम में कई प्रायोजक भी हमारे साथ जुड़े हैं जैसे श्री बद्री जी स्वीट्स एंड नमकीन, गो 69 पिज़्ज़ा, ब्रिक हॉउस रेस्टोरेंट व आइडियल कम्पटीशन क्लासेस जो कार्यक्रम आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।जल्द ही यह कार्यक्रम सभी के बीच होगा। ऑनलाइन रखने का उद्देश्य यह है कि पूरे भारत से लोग इस कार्यक्रम से आसानी से जुड़ पाएँगे व अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे साथ ही अभी कोरोना की समस्या भी समाप्त नही हुई है।
आपको बताते चलें कि अभी हाल ही में संस्कार भारती के साथ गोला टूरिज्म ने अभिव्यक्ति (तीसरे संस्करण) का आयोजन किया था जो बेहद सफल रहा। कलरव प्रतियोगिता की अन्य जानकारी के लिए @golatourism (फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर) पर सवाल पूछ सकते हैं, संस्था इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी।
