रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता कृषि उपज मंडी पेटलावद का अवलोकन निरिक्षण करने पहुचे थे.
दिनांक 25 मार्च से उपार्जन खरीदी का शुभांरभ होगा। यहाँ पर बडी मात्रा में कृषि उपार्जन प्राप्त होता है जिसकी पूर्व से व्यवस्था सुनिश्चित करनी होती है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यहां पर तोल कांटा, पानी की व्यवस्था, धूप से बचने के लिये पर्याप्त व्यवस्था जायजा लियस एवं आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिशिर गेमावत, तहसीलदार जगदीश वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
