कांग्रेस सेवा दल की जिला महासचिव शोभा बाई किन्नर समाज द्वारा कंबलों का किया गया वितरण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवा दल की जिला महासचिव शोभा बाई किन्नर समाज द्वारा कंबलों का किया गया वितरण | New India Times

पूर्व पार्षद जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के जिला महासचिव शोभा बाई की ओर से सोशल डिस्टेंस का पालना करते हुए मकर संक्रांति के मौके पर कंबल एवं मास्क का वितरण किया गया। इसके साथ ही किन्नर रिंकी ने गरीब साधु-संतों के हाल चाल जाने. इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं जिला कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव शोभा बाई किन्नर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व तथा त्योहारों पर दान-पुण्य करने की परंपरा रही है। इसी क्रम में मकर संक्रांति के मौके पर किन्नर समाज की ओर से मचकुंड एवं बस स्टैंड पर शोभा बाई किन्नर द्वारा साधु संत और घुमंतू परिवारों तथा अन्य गरीब व्यक्तियों को कंबलों एवं मास्क का वितरण किया गया है। इन गरीब बेसहारों के साथ मकर- संक्रांति पर्व मनाया गया है। इस मौके पर किन्नर समाज के द्वारा आमजन से कोरोना गाइडलाइन्स की पालना करने अपील की गई। उन्होंने सभी से घरों से बेवजह बाहर निकलने, मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की बात पर बल दिया। इस मौके पर किन्नर रिंकी, किन्नर सोनिया, किन्नर आलिया आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article