सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा, बसपा नेता अरशद खुर्शीद भी कर सकते हैं साइकिल की सवारी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा, बसपा नेता अरशद खुर्शीद भी कर सकते हैं साइकिल की सवारी | New India Times

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. पहले चरण का मतदान 14 फरवरी को है। हर रोज कोई ना कोई नेता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर रहा है. समाजवादी पार्टी भी अपने राजनीतिक और सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने के लिए और खास तौर पर जातीय समीकरण पर ध्यान दे रही है. इस बार अखिलेश यादव ने कहा है कि फीडबैक के आधार पर ही टिकटों का बंटवारा होगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश में सियासी तापमान काफी गर्म है. अटकलों और कयासों का बाजार भी गर्म हो चुका है. आखिर टिकट किसको मिलेगा इस पर भी चर्चा जोर शोर से होने लगी है. स्वामी प्रसाद मौर्या के बीजेपी छोड़ सपा में शामिल होने के बाद सूत्रों की मानें तो ऊंचाहार के सपा नेता मनोज पांडेय का टिकट कट सकता है। यही चर्चा सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा विधानसभा से भी सुनने में आ रही है। इटवा विधानसभा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय जी का गढ़ है. 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां जीत का परचम फहराया था जबकि दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी अरशद खुर्शीद रहे थे। अब चर्चा है कि अरशद खुर्शीद भी साइकिल की सवारी कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article