हेलमेट नहीं तो सख्ती तय: 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान, लाइसेंस निलंबन भी होगा | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

हेलमेट नहीं तो सख्ती तय: 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान, लाइसेंस निलंबन भी होगा | New India Times

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर अनूपपुर जिले में हेलमेट जांच का विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (IPS) के निर्देशानुसार यह अभियान 26 अप्रैल से 10 मई तक संचालित होगा।
अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंस निलंबन की भी होगी कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस बार कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगी। हेलमेट नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस अनूपपुर ने आमजन से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article