एसएसपी अमित सांघी ने लगवाया कोरोना से बचाव का प्रीकॉशन (बूस्टर) डोज़ | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एसएसपी अमित सांघी ने लगवाया कोरोना से बचाव का प्रीकॉशन (बूस्टर) डोज़ | New India Times

कोविड की तीसरी लहर में कम समय में तेजी से संक्रमण फैलने और वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी संक्रमण होने के बाद प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) को अपनाया गया है। ऐसे लोग जिनको वैक्सीन लगवाए 39 सप्ताह या लगभग 9 महीने से ज्यादा समय गुजर चुका है उनके लिए यह वैक्सीन जरुरी है। जिससे तीसरी लहर के साथ ही आगे उनको सुरक्षित किया जा सके। सोमवार से प्रिकॉशन डोज लगाने की शुरूआत हो चुकी है। इसमें सभी हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइनर्स व 60 साल से अधिक के उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं। सोमवार को पहले दिन जब प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जेएएच का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्होंने अपने सामने ही कमिश्नर आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व एसपी अमित सांघी को अपने सामने ही प्रिकॉशन डोज लगवाया है। इसके बाद प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा है कि जो भी बूस्टर डोज के लिए पात्र हैं वह इसे जरूर लगवा लें। तीसरी लहर में बचाव के लिए यह जरूरी है। सोमवार को काफी लोग बूस्टर डोज लगवाने और उसकी जानकारी लेने वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article