जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने आयुष्मान भारत फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने आयुष्मान भारत फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष | New India Times

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आयुष्मान भारत फाउंडेशन, गोरखपुर (भारत) के चेयरमैन अमर नाथ द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि जितेन्द्र कुमार सिन्हा लगभग 34 वर्षों तक लगातार सरकारी सेवा करते हुए लगभग हर मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं। इनका बेहतर संबंध सभी मीडिया और अधिकतर मीडिया कर्मियों से रहा है।
इसके अतिरिक्त श्री सिन्हा सक्रिय रूप से अपने अनुभव का लाभ अंतरराष्ट्रीय चित्रांश संगठन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए उसे मजबूत करने और साथ ही उसके माडिया प्रमोटर के लिए भी काम करते रहे हैं।
श्री सिन्हा इसके अतिरिक्त जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव पद पर भी रहे हैं और वहां भी प्रकोष्ठ का मीडिया प्रमोशन करते रहे हैं।

वरीय पत्रकार मुकेश महान ने श्री सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री सिन्हा सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा शामिल होते रहे हैं। विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित और पुरुस्कृत भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा को प्रदेश मीडिया अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सहयोग निश्चित रूप से आयुष्मान भारत फाउंडेशन को मिलेगा।
श्री सिन्हा का आयुष्मान भारत फाउंडेशन बिहार के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष पद पर मनोनयन से शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

यह जानकारी श्री सिन्हा द्वारा दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article