झांसी नगर वासियों के लिए जल्द उपलब्ध होगी हवाई सेवा, जिलाधिकारी ने किया हवाई पट्टी व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी नगर वासियों के लिए जल्द उपलब्ध होगी हवाई सेवा, जिलाधिकारी ने किया हवाई पट्टी व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण | New India Times

आज जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने झांसी में सेना के हवाई अड्डे से जल्द ही हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के दृष्टिगत भ्रमण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे का भ्रमण किया और कहा कि हवाई अड्डे के विकास कार्य में तेजी लाएं ताकि बुंदेलखंड की जनता को हवाई सेवा का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यदि इसे हवाई सेवा से जोड़ दिया जाए तो यहां देशी-विदेशी पर्यटक आएंगे इससे बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास होगा लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

झांसी नगर वासियों के लिए जल्द उपलब्ध होगी हवाई सेवा, जिलाधिकारी ने किया हवाई पट्टी व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण | New India Times

हवाई पट्टी का सर्वे करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में डिफेंस कॉरिडोर में जल्द ही इकाई स्थापन का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। जहां देश विदेश की नामचीन कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करेंगी। इसके दृष्टिगत भी हवाई अड्डा बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। जिलाधिकारी द्वारा सेना के हवाई अड्डे के विस्तार हेतु सारे विकल्पों पर बिंदुवार चर्चा की उन्होंने हवाई अड्डे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने आर्मी एयर पोर्ट के विस्तारीकरण/ नवीन एयरपोर्ट के संबंध में एयरपोर्ट एवं संरेख में आने वाले ग्राम सिमरधा का भी स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हवाई पट्टी के विकास पर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और हवाई अड्डा विस्तार में आने वाली सभी बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन श्री अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार, तहसीलदार श्री मदन मोहन गुप्ता एवं नायब तहसीलदार श्री देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article