मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय राजमार्ग सारनी परासिया मे नीमढाना के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे बेजुबान राष्ट्रीय पक्षी मोर की पसली टूट गई जिससे वह लड़खड़ा के रोड के किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल मोर के साथ फोटो खिंचवाने में काफी वक्त बर्बाद कर दी, नतीजा यह हुआ कि पशु अस्पताल में उपचार के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई. फिलहाल वन विभाग द्वारा मामला जांच में लिया गया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल मोर को उपचार हेतु पशु चिकित्सालय लाया जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल किसी वाहन चालक के द्वारा ठोकर मारने की जानकारी नहीं लग पाई है। मामले को जांच लिया गया है: जे एस धारवे, रेंजर, पश्चिम वन मंडल सा, दमुआ.
