अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने छापेमारी कर आरोपी अपर्णा वर्मा, राजरानी वर्मा और जसीमा खातून को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों को कल भागलपुर कोर्ट में पेश किया गया। तीनों के खिलाफ हाल ही में सीबीआई कोर्ट पटना से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। सीबीआई ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर इन तीनों की गिरफ्तारी की है। तीनों आरोपित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लि. सबौर की प्रबंधकारिणी सदस्य थीं।
जानकारी के अनुसार इन तीनों महिलाओं आरोपियों के संबंध घोटाले की मास्टरमाइंड भागलपुर की मौसी मनोरमा देवी से भी थे। तीनों के घर पर सीबीआई ने अगस्त महीने में भी दस्तक दी थी लेकिन तब तीनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गई थीं।

सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात सीबीआई टीम ने एक बार फिर तीनों के घर पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुुुुताबिक सीबीआई ने अलग-अलग स्थानों पर तीनों से पूछताछ भी की है। सीबीआई को पूरी उम्मीद है कि गिरफ्तार की गईं इन तीनों महिलाओं से उन्हें सृजन घोटाले के मामले में अहम जानकारी मिल सकती है।
सीबीआई ने आरसी 6(ए)/ से जुड़ा मामला 2018 में दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को संज्ञान लिया।
अदालत ने अलग-अलग सुनवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ समन और जमानतीय वारंट भी जारी किया। लेकिन कोर्ट समन के बाद भी मामले के आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थें। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने के बाद सीबीआई ने इन तीनों आरोपियों को पटना ले गयी।
