वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला का विदाई समारोह तहसील के सभागार में सामूहिक रूप से मनाया गया. जिसमें वक्ताओं ने अपने उद्गार व्यक्त किए तथा कई लोगों की आंखें बोलते समय उनकी आंखों में विदाई के आंसू दिखाई दिए।
इस कार्यक्रम में अधिवक्ता, मीडिया, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, डाक्टरों सहित ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक जुगुलकिशोर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर विदाई समारोह में अपने उद्गार व्यक्त किए। फाउंडेशन के संरक्षक जुगुल किशोर मिश्रा ने कहा अभी तक मेरे जीवन में आम जनमानस से इतनी आत्मीयता रखने वाला अधिकारी देखा इस महिला अधिकारी में शक्ति के नवों रूपों का समावेश है। आशीर्वाद देते हुए कहा यह अपने लक्ष्य को अपनी कार्यशैली से समय से पहले प्राप्त करें।
विदाई कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वाति शुक्ला को फूल मालाओं से लाद दिया शाल ओढ़ाकर और इस स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जीवन में मोहम्मदी को कभी नहीं भूल पाऊंगी यहां के सभी अधिकारियों से लेकर जनता ने हर मौके पर मेरा साथ दिया सभी से आत्मीयता के रिश्ते बन गए थे। आप सभी को हम हमेशा याद रखेंगे। सभा को सीओ राजेश कुमार, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, निरीक्षक मोहम्मदी राकेश कुमार गुप्ता व पसगवां अमर सिंह, ब्लाक प्रमुख महेंद्र वाजपेई, बरवर की ईओ सपना भारद्वाज व चेयरमैन नसरीन बानो, प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शुक्ला ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार अब्बास नकवी ने किया।

विदाई कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र की आम जनता बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप में ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक देव रंजन मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा,सुरेश चन्द्र शुक्ला, अतुल बाजपेई, भाजपा के आशीष त्रिवेदी, सत्य प्रकाश शुक्ला,रमाकांत द्विवेदी, पत्रकारों में अतुल मिश्रा, सिदाकत मसूरी, हरजिंदर सिंह, अश्वनी सिंह, शिबू सिद्दीक़ी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बलराम बरूण, बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रुपेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, रचित गुप्ता, विजय सिंह, आशीष गुप्ता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, सभासद प्रोफेसर शिवा गुप्ता, लेखपाल दीपक वर्मा, पेशकार जिल्ले रहमान, रमेश त्रिपाठी, मोहम्मद हसन नकवी, राजपाल सिंह सहित तहसील के अधिकारी कर्मचारीगण सहित भारी संख्या में गणमान्य व आम जनता मौजूद रही और सभी ने उज्वल भविष्य के आशिर्वाद देते हुए भावभीनी विदाई दी।
