किसान-जवान सम्मान समारोह में हजारों किसान हुए शामिल, भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है: दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

किसान-जवान सम्मान समारोह में हजारों किसान हुए शामिल, भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है: दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर किसान जवान सम्मान पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले के उन्नतशील किसान, पूर्व सैनिक का सम्मान एवं दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण व साइकिल वितरण की जा रही है. जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धार जिला मुख्यालय पर सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, विधायक नीना वर्मा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश मंत्री हरिराम रावलिया, रेलम चौहान, मंचासीन रहे।

किसान-जवान सम्मान समारोह में हजारों किसान हुए शामिल, भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है: दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा | New India Times

किसान जवान सम्मान समारोह में सर्वप्रथम महापुरुषों को दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि दी गई तत्पश्चात धार जिले के पूर्व सैनिकों को शाल श्रीफल व भगवान का चित्र भेंट कर अतिथियों ने सम्मान किया साथ ही जिले के उन्नतशील किसानों व दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल भेंट कर सम्मान किया गया।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों ने मंच पर बैठे सभी अतिथिओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा दिलीप पटोदिया ने दिया.
किसान जवान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों और जवानों के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं. भाजपा की सरकार किसान हितेषी सरकार है, केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसान हितेषी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर कृषि के लिए कृषि अवसंरचना निधि स्थापित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जरिए मछुआरों के लिए हजारों को रुपए, पशुपालकों के लिए पशुपालन अवसंरचना विकास कोष के लिए 15,000 करोड़ रुपए, औषधि खेती के लिए 4,000 करोड़ रुपए, मधुमक्खी पालन के लिए 500 करोड़ और सब्जियों की खेती के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 11. 37 करोड़ किसानों के बैंक खातों में हजारों करोड़ की राशि पहुंचाए हैं।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को अल्पावधि ऋण के लिए ब्याज राजसहायता के रूप में कुल 68,318.73 करोड़ रुपये दिये हैं।

किसान-जवान सम्मान समारोह में हजारों किसान हुए शामिल, भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है: दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा | New India Times

किसान जवान सम्मान समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक नीना वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने मंच से किसानों को संबोधित किया।
किसान जवान सम्मान समारोह में धार जिले के 37 मंडलों से हजारों किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर धार जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवपाल आर्य व संजय मुकाती ने किया. आभार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने माना.

उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article