जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने दी आधुनिकता से लैस एंबुलेंस की एक और सौगात, एसडीएम श्री अनिल भाना ने रिबन काटा कर किया एंबुलेंस का शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने दी आधुनिकता से लैस एंबुलेंस की एक और सौगात, एसडीएम श्री अनिल भाना ने रिबन काटा कर किया एंबुलेंस का शुभारंभ | New India Times

झाबुआ जिले का एकमात्र आधुनिकता से लैस जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर जो वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत ही अधिक प्रसिद्ध है. एसडीएम श्री अनिल भाना ने कहा कि मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल की जितनी तारीफ की जाए कम है क्योंकि यहां पर मरीज हो या स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे उन्हें एक मां की तरह स्नेह प्यार देकर स्वस्थ सेवाएं ओऔर शिक्षा दी जाती है. मुझे बड़ी खुशी है कि आधुनिकता से लैस एंबुलेंस के शुभारंभ करने का मुझे अवसर मिला.

जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने दी आधुनिकता से लैस एंबुलेंस की एक और सौगात, एसडीएम श्री अनिल भाना ने रिबन काटा कर किया एंबुलेंस का शुभारंभ | New India Times

आज मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पीटल ने क्षेत्र की जनता के लिए आधुनिकता से लैस एंबुलेंस का शुभारंभ किया है इस एंबुलेंस से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी.

जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने एक सादे कार्यक्रम को आयोजित कर आधुनिकता से लैस एंबुलेंस का शुभारंभ कर क्षेत्र की जनता के लिए एक और सौगात दी है. इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेघनगर एसडीएम श्री अनिल भाना, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेघनगर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री शेलेक्सी वर्मा, संस्थापक श्री फादर थोमस, फादर खराड़ी, वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री निलेश भानपुरिया, वरिष्ठ पत्रकार हरि शंकर पवार, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री, राजेश भंडारी, मांगीलाल नायक, भूपेंद्र बरमंडलिया, फारुक शेरानी, जिया उलहक कादरी, जाकीर हुसैन शेख, व तमाम जिवन ज्योति हॉस्पीटल के डॉक्टर नर्स और स्टाफ उपस्थित रहे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण जीवन ज्योती हास्पिटल के संचालक फादर थॉमस ने दिया और कार्यक्रम का सफल संचालन इला डामोर ने किया जबकि आभार व्यक्त पुनम भगत ने व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article