आपदा प्रबंधन समिति (कोविड वैक्सीनेशन) की बैठक सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आपदा प्रबंधन समिति (कोविड वैक्सीनेशन) की बैठक सम्पन्न | New India Times

झाबुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन समिति (कोविड वैक्सीनेशन) की बैठक सम्पन्न हुई। जिले में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में यह बैठक आयोजित थी।

श्री मिश्रा ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर करने में सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप पिछले 6 माह से एक भी प्रकरण संक्रमण का नहीं पाया गया है।

वर्तमान में भोपाल में आयोजित 17 जिलों की बैठक जिसमें सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ है उनकी बैठक आयोजित की गई थी। झाबुआ जिले की स्थिति बेहतर होने के कारण प्रदेश में सम्मानजनक स्थिति होने के कारण इस बैठक से मुक्त रखा गया। तीसरी लहर से बचने के लिए हम सघन टीकाकरण अभियान चला रहे है।
विधायक थांदला श्री वीरसिंह भूरिया ने बैठक में कहा कि ग्राम के कोटवार, पटेल, तडवी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए एवं इनके परिवार सहित टीकाकरण करवाए.

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि कोरोना महामारी में बहुत नुकसान हुआ है एवं आगामी तीसरी लहर से बचने के लिए हमें आवश्यक कार्यवाही करना चाहिए। पुलिस प्रशासन आपकी जान बचाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
बैठक में श्री पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, प्रचार सहायक सुश्री वीणा रावत उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article