विभाग सोता रहा, लकड़चोरों ने काटे कई सागौन वृक्ष, देवरी वन परिक्षेत्र की सिंगपुर बीट का मामला | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विभाग सोता रहा, लकड़चोरों ने काटे कई सागौन वृक्ष, देवरी वन परिक्षेत्र की सिंगपुर बीट का मामला | New India Times

दक्षिण वनमंडल के देवरी वन परिक्षेत्र की सिंगपुर बीट में विगत एक सप्ताह से सक्रिय लकड़चोर लगभग एक दजर्न हरे भरे सागौन एवं अन्य वृक्ष काटकर लकड़ी अपने साथ ले गये. मामला सवर्जनिक होने के बाद सक्रिय वन अमला अब मामले की तफ्तीश कर आरोपियों का सुराग लगाने के लिए प्रयासरत है। विभाग द्वारा जांच में 7 वृक्षों के काटे जाने की पुष्टि की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी वन परिक्षेत्र की सागर-नरसिंहपुर जिलों की सीमा पर स्थित हरे भरे जंगलों का सफाया करने पर आमादा वन माफिया एक बार फिर सक्रिय होकर सागौन को निशाना बना रहे हैं। विगत कुछ दिवसों से इस क्षेत्र में लकड़ी चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। विगत सप्ताह में परिक्षेत्र की वन बीट सिंगपुर के कम्पाटर्मेंट क्रमांक 1142 में अज्ञात लकड़चोरों द्वारा विगत दिवसों में लगभग एक दजर्न हरे भरे सागौन एवं अन्य वृक्षों को कुल्हाड़ी एवं हाथ आरा की मदद से काटा गया एवं सागौन की सिल्ली बनाकर अनयंत्र परिवहन किया गया।

विभाग सोता रहा, लकड़चोरों ने काटे कई सागौन वृक्ष, देवरी वन परिक्षेत्र की सिंगपुर बीट का मामला | New India Times

दक्षिण वनमंडल सागर, नरसिंहपुर वन मंडल एवं नौरादेही अभ्यारण की सीमारेखा से सटे इस स्थल पर पूर्व में भी संगठित वन माफिया सागोन चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। 3 वन सीमाओं के तिराहे पर स्थित इस स्थल पर लकड़चोरों द्वारा बैखौफ होकर की गई इस वारदात ने तीनों वनमंडलों की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था पर सवाल पैदा कर दिये हैं। वन अधिकारियों ने मौका स्थल पर जांच की, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थल पर पहुंचे देवरी वन परिक्षेत्र अधिकारी राघवेन्द्र भदौरिया ने मौका स्थल का निरीक्षण किया एवं काटे गये वृक्षों की लकड़ी को जब्त कर वृक्षों को मार्क करने की कार्रवाई कर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई आरंभ की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मौका स्थल से खाली शराब बोतल, डिस्पोजल एवं नमकीन के खाली पाउच पाये गये हैं। उक्त घटना को शनिवार रात्रि में अंजाम दिये जाने की सूचना है, मामले में विभाग सुराग लगाने के लिए सक्रिय है। उन्होंने बताया कि मौका स्थल से 7 वृक्षों की कटाई की गई है जिसकी समस्त लकड़ी विभाग द्वारा जब्त कर ली गई है। जिसकी माप में 1.03 घन मीटर लकड़ी पाई गई है जिसकी कीमत 48 हजार रूपये आंकी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article