जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नगर पालिका जुन्नारदेव रोड पर कीचड़ और दलदल से होकर लोगों को करना पड़ रहा है आवागमन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नगर पालिका जुन्नारदेव रोड पर कीचड़ और दलदल से होकर लोगों को करना पड़ रहा है आवागमन | New India Times

नगरपालिका के सामने रोड पर कीचड़ व दलदल से आवागमन कर रहे लोग और वाहन चालक एवं अपना कार्य कराने नगरपालिका जा रहे लोग काफी परेशान हो रहे हैं. जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नगरपालिका के सामने ही कीचड़ का अंबार लगा हुआ है साथ ही रोड़ दलदल में तब्दील हो गया है. इस के अलावा दूसरी जगहों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वैसे ही कीचड़ और दलदल से लोग आवक जावक कर रहे हैं परंतु नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं. नगर पालिका को उचित व्यवस्था बनाना चाहिए जिससे कि लोग आसानी से आवागमन कर सकें. बरसात के इन दिनों में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नगर पालिका की दिख नहीं रही जिससे दलदल और कीचड़ का अंबार जगह जगह नजर आ रहा है. बरसात प्रारंभ होने से पहले नगर पालिका द्वारा जुन्नारदेव नगर के 18 वार्डों में व्यवस्था बनाई जाने की बात कही गई थी परंतु ऐसी कोई व्यवस्था शहर में नजर नहीं आ रही है, जगह-जगह जमा हो रहे पानी, कीचड़ और दलदल से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article