स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा हरित क्रांति अभियान के तहत जिलाध्यक्ष नफीस अब्बास खान के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष आजाद अब्बासी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीस खांन के नेतृत्व में वृक्षारोपण का आयोजन श्री बाबा भीमराव अम्बेडकर पार्क में किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आजाद अब्बासी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीस खांन ने कहा कि भारत की संस्कृति व सभ्यता वृक्षों में ही पल्लवित एवं विकसित हुई है तथा हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हमें पर्यावरण का संरक्षण करें. इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सुनील मंसूरी व जिला संयोजक अमजत अली ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण का संरक्षण करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व समाज सेवी हरदयाल सागर ने पर्यावरण पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी व संतुलित बनाये रखता है और हमें पौधों की जब तक देखभाल करनी चाहिए तब तक वह विशाल वृक्ष ना बन जाये. इस दौरान वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों ने इस बारिश के मौसम में हरित क्रांति अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर उनकी देखभाल करके प्रकृति को संतुलित बनाये रखने का संकल्प लिया.
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आजाद अब्बासी, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील मंसूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीस खान, उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह जाट, जिला संयोजक अमजद अली, महासचिव गुलाम गौस, समाजसेवी हरदयाल सागर, ब्लाक अध्यक्ष अजीत सिंह राजपूत, जिला सचिव टीपू खान, रफीक खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article