समता सैनिक दल के तत्वाधान में RAS होने वाले अधिकारियों एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

समता सैनिक दल के तत्वाधान में RAS होने वाले अधिकारियों एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान | New India Times

समता सैनिक दल जिला धौलपुर के तत्वाधान में RAS होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह भीमराव अंबेडकर पर सागर पाड़ा पार्क धौलपुर में में आयोजित किया गया. जिसके मुख्य अतिथि सम्मानीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उम्मेद सिंह गौतम रहे. अध्यक्षता पूर्व प्रधान धर्मेंद्र दिनकर ने की. विशिष्ट अतिथि रामहेत चक, डॉ वीरेंद्र भास्कर, गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष यदुवीर गुर्जर साहब, डॉ प्रशांत निवेश, भीम मिशन के राष्ट्रीय गायक सम्मानीय सुमन प्रताप बौद्ध, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पोप सिंह गुर्जर आदि रहे. सर्वप्रथम समता सैनिक दल की टीम ने अधिकारियों का सम्मान किया उसके बादौ RAS 2018 में होने वाले सम्मानीय कपिल दोसा से उनका सम्मान मुख्य अतिथि अतिथि गणों के द्वारा कराया गया साथ ही बहन प्रीति चक का RAS अधिकारि का सम्मान किया गया. संगठन के राष्ट्रीय सचिव बी के कंचन बौद्ध के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समता सैनिक दल के जनरल चीफ उम्मेद सिंह गौतम ने धौलपुर के समस्त मीडिया कर्मियों का सम्मान किया. संगठन के राष्ट्रीय सचिव बी के कंचन बौद्ध ने बताया कि परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा गठित समता सैनिक दल पूरे भारतवर्ष के अंदर बाबा साहब के विचारों पर कार्य कर रहा है तथा सर्व समाज को जोड़ते हुए आज अंबेडकर पार्क पर सर्व समाज के RAS अधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया जिसमें बाबा साहब का प्रतीक चिन्ह संगठन की पुस्तक देकर के सम्मान किया गया. इस मौके पर पधारने वाले समस्त अधिकारियों का बुद्धिजीवियों का अध्यक्षता कर रहे. डॉ धर्मेंद्र दिनकर साहब धन्यवाद व्यक्त किया. इस मौके पर बाड़ी से बदन सिंह, गुरु सोवरन सिंह शाक्य जी, धौलपुर से प्रवीण भास्कर, कैलाश चंद्र बौद्ध, जिला अध्यक्ष बंटी राजोरिया, उपाध्यक्ष लोकेंद्र बहुत, महासचिव महाराज से नेजपुर से राजेश बंटी तोर से विद्या राम गुरु भीकाराम धौलपुर से हरि सिंह रामजीलाल गुरु आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article