इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

सोमवार को सिटी कोतवाली में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने ईद के संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों से संवाद किया. उन्होंने बताया अभी कोई नये नियम और आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, फिलहाल अभी तक कोरोना गाइडलाइंन पूर्व की तरह है लेकिन शान्ति समिति की मुख्य बैठक कल मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी जहाँ गृह मंत्रालय से जो भी आदेश आएंगे, कल दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अवगत कराएंगे. इसके अलावा समस्त विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी, ईद उल अजहा के संबंध में कल 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक सम्पन्न होगी.
वहीं मुस्लिम समाज की ओर से हाजी अमज़द डायमण्ड ने कहा कि सभी के तीज त्योहार उत्साहपूर्वक मनाये गये हैं अभी हाल ही में सारे जिले भर में जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकली, हम लोगों को बीते दो सालों से कोई भी पर्व ठीक से मनाने की अनुमति नहीं दी और मुस्लिम समाज के लोगों ने हमेशा प्रशासन द्वारा दिये आदेशों का पालन किया है लेेेकिन जब अन्य धार्मिक आयोजन बराबर जारी हैं तो हम लोगों को भी समाज को जबाब देना पड़ता है इसलिए अब कोरोना के मामलों में भी कमी आई है तो हम लोगों को अब ईद का त्यौहार मनाने की अनुमति होनी चाहिए। रहा सवाल कोरोना गाइडलाइन का तो हम सभी इसका ख्याल रखेंगे। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों में से शहर काजी कुतुब अली, अनवर उस्ताद, रज्जाक सेठ, पार्षद मुस्लिम कुरैशी, पुट्टन सौदागर, नाजिर खान, नफ़ीस बाबा, हाफ़िज ठेकेदार, अकील बस ऑनर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
