एसीबी सीकर ने लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करके रिश्वत लेते दो भ्रष्टाचारियों को अलग अलग मामलों में रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

एसीबी सीकर ने लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करके रिश्वत लेते दो भ्रष्टाचारियों को अलग अलग मामलों में रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचारियों पर लगातार नकेल कसते हुये उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने का सिलसिला डीजी बीएल सोनी व एडीजी एम एन दिनेश के निर्देशन में जारी रखते हुए है. भ्रष्ट कार्मिकों में खौफ का माहौल जहन मे बैठाने के बावजूद धन की भूख से भूखे कार्मिक अभी भी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।

एसीबी सीकर ने लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करके रिश्वत लेते दो भ्रष्टाचारियों को अलग अलग मामलों में रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

सीकर एसीबी चौकी के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक जाकीर अख्तर के नेतृत्व में कल नीमका थाना के सदर थाने में पुलिस हेड कांस्टेबल पूर्णाराम को नो हजार व कल सीकर सदर थाने में पदस्थापित हाल 3- राज बटालियन एनसीसी मे तैनात वरिष्ठ सहायक विक्रमसिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
नीमका थाना में मारपीट के मामले मे सदर थाने के हेड कांस्टेबल पूर्णाराम ने राजेश से मारपीट के मामले मे राहत देने के लिये दस हजार रुपये के रिश्वत की मांग करने पर सत्यापन के बाद नो हजार रुपये परिवादी द्वारा देने के तूरंत बाद एसीबी टीम ने पकड़ कर आलमारी में रखे रुपयों को बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सीकर शहर स्थित 3-राज बटालियन एनसीसी के वरिष्ठ सहायक विक्रम सिंह ने एनसीसी का विद्यालयों को सामान बेचने वाले दुकानदार कुलदीप कुमार से पैसों की मांग करने के बाद परिवादी ने ब्यूरो से सम्पर्क किया। 22 फरवरी व 15 मई को ब्यूरो ने डीमांड का सत्यापन करवा कर कल सोमवार को एनसीसी भवन के पास पांच हजार की राशि की पहली किस्त लेते हुये विक्रम सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
कुल मिलाकर यह है कि सीकर एसीबी चौकी द्वारा लगातार दो अलग अलग मामलों में जिले के नीमका थाना व सीकर शहर में अलग अलग रिश्वतखोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार करके खलबली मचा दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article