पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर आज स्वयं ही बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गये और ट्रिपिंग के लिए जिम्मेदार डीपी पर झाडि़यों और जमा कचरे को हटा कर साफ किया।
ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा कि इनकी वजह से ही अक्सर बिजली सप्लाई अवरोधित होती है। मोती झील स्थित बिजली कंपनी के मुख्यालय के सामने ट्रांसफार्मर पर झाड़ और पेड़ों की झाड़ियां लगी थीं। मेंटेनेंस में बिजली कंपनी के अफसरों की लापरवाही पर आम लोगों से माफी मांगी और कहा जरूरत पड़ी तो प्रशासनिक सर्जरी भी होगी। प्रदेश में जहां भी ट्रिपिंग होगी वहाँ जाकर निरीक्षण करेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने पीएस और एमडी को निर्देश भी दिये.
