कोरोना महामारी से बचाव हेतु एवं सम्भावित तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण ही है एक सशक्त माध्यम: जिलाधिकारी सोमेश मिश्रा | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी से बचाव हेतु एवं सम्भावित तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण ही है एक सशक्त माध्यम: जिलाधिकारी सोमेश मिश्रा | New India Times

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सोमेश मिश्रा ने समस्त जिला के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु एवं सम्भावित तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण ही एक सशक्त माध्यम है।

अतः आवश्यक है कि शासकीय निर्देशानुसार अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया जावे। शासन के टीकाकरण अभियान के तहत प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी हैं कि वे टीकाकरण के महत्व का प्रचार-प्रसार कर कोरोना से युद्ध में सहयोग प्रदान करें। इसके लिये सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की वे अपने विभाग अंतर्गत संचालित समस्त/प्रतिष्ठान/संगठन आदि के मालिक/श्रमिक/संविदा कर्मी/ अन्य कर्मचारी एवं उनके परिवारों को टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित करें। प्रतिदिन की गई कार्यवाही से इस कार्यालय को फोटो/वीडियों आदि के माध्यम से अवगत करना सुनिश्चित करे। कोरोना के विरूद्ध इस युद्ध में अपना सहयोग सुनिश्चित करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article