अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अनेक घटनाओं का घटित होते रहने के सिलसिले में कल 11 मई को झूंझुनू जिले के मण्डावा कस्बे के लीलगरान मोहल्ले की बगड़िया मस्जिद के पेश इमाम को मस्जिद परिसर स्थित उनके निवास से पुलिस उठाकर ले गई और उसके साथ गाली गलोच करने के अलावा थाने में मारपीट व मुर्गा बनाने के आरोप भी लगे हैं।
जानकारी के अनुसार इमाम इंसाफ ने बताया की वो मस्जिद स्थित अपने निवास पर बैठे हुये थे तब करीब 5 बजे 6 पुलिस वाले उसके साथ गाली गलोच करते हुये उसको उठाकर ले गये साथ में मस्जिद में एतिकाफ पर बैठे अन्य चार लोगों को भी साथ में जीप में डालकर ले गये। थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट व बदसलूकी की गई। उनको मुर्गा बनाकर अपमानजनक शब्द बोले गये।
घटना की जानकारी जब लोगों को पता चली तो लोगों में पुलिस कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश व्याप्त होने पर एक प्रतिनिधिमंडल पहले मण्डावा थानेदार महावीर सिंह से मिला जहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आज प्रतिनधि मंडल ने लिखित में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से लिखित मे शिकायत देकर कार्यवाही करने की मांग की.
