उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति ने अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर दीपक प्रज्वलित करने की लोगों से की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति ने अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर दीपक प्रज्वलित करने की लोगों से की अपील | New India Times

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति द्वारा ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई जिसमें उद्देश्य संस्था के सदस्य रवि परमार ने देश और प्रदेश के सभी नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ साथ देश और प्रदेश के सम्माननीय नागरिकों से भी 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के मौके पर कोरोना महामारी के कारण कोई भी सामूहिक आयोजन न करते हुये शाम 8:00 बजे 2 मिनट के लिए दुनिया में नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल और कोरोना महामारी में मरीजों की सेवा और देखभाल में शहीद हुए नर्सिंग स्टाफ को श्रद्धांजलि देने के लिये अपने घर, हास्पिटल, नर्सिंग कॉलेज, आफिस पर दीपक जलाकर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निवेदन किया साथ ही साथ रवि परमार ने सभी नर्सिंग स्टाफ और डाक्टरों से निवेदन किया कि आप अपने यहां दीप प्रज्वलन का आयोजन चिकित्सालय में करवाएं और सभी को निर्देशित करें कि सभी अपने-अपने जिलों के जिला चिकित्सालय में दीप प्रज्वलन का आयोजन करवाएं.

रवि परमार ने ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सभी देश और प्रदेश के नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग छात्र छात्राओं ओर देशवासियो से अपने घर और ऑफिस में दीपक जलाने के लिए अपील की और कहा कि हम इस नर्सेज डे पर शपथ लेंगे की हम मानव सेवा और हमारे कर्तव्य के प्रति हमेशा ईमानदारी से कार्य करेंगे और इस कोरोना महामारी में युद्ध स्तर की लड़ाई में पूर्ण सहयोग करेंगे.

दीपक पाटीदार ने कहा की हर साल 12 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नर्सें लोगों को स्वास्थ्य रखने में बड़ा योगदान देती हैं ओर यह दिन उनके योगदान को समर्पित होता है ओर कौविड -19 में जो नर्सिंग स्टाफ अपना योगदान दे रहे है उनका कोरोना पर जीत हासिल करने के उपरांत हमारे संगठन द्वारा “कोरोना वॉरियर्स सम्मान” समारोह आयोजित कर सभी नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया जायेगा.

मीटिंग में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी जिला समन्वयक भव्य सक्सेना राहुल चौरसिया और सभी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article