भाजपा के लोकप्रिय नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया का हुआ दुःखद निधन | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा के लोकप्रिय नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया का हुआ दुःखद निधन | New India Times

झाबुआ थांदला के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया का दुखद निधन हो गया। गौर सिंह वसुनिया बीते लंबे समय से गुजरात में उपचार प्राप्त कर रहे थे।

गौरसिंह वसुनिया अपने छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे। छात्र संघ के विभिन्न पदों पर आसीन रहै।
खेजड़ा नाहरपुरा के मूल निवासी होते हुए, उन्है पार्टी द्वारा विशेष महत्व दिया जा कर राजस्थान के कुशलगढ़ से भी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट प्राप्त हुआ, साथ ही थांदला विधानसभा से भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। दो बार सी. सी. बी. अध्यक्ष के पद पर असीन हुए।
भव्य भागवत कथा एवं नवरात्रि में गरबो के विशेष आयोजन करवा कर वे कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहे।

श्री वसुनिया के निधन से परिजनों समेत सभी राजनीतिक संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों सहित नगर वासियों में शोक छाया हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article