सागर जिले के देवरी विधायक हर्ष यादव ने कोरोना महामारी से लड़ने व क्षेत्र की जनता के इलाज के लिये विधायक निधि से दिये 80 लाख रूपये | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी विधायक हर्ष यादव ने कोरोना महामारी से लड़ने व क्षेत्र की जनता के इलाज के लिये विधायक निधि से दिये 80 लाख रूपये | New India Times

देश-प्रदेश में कोरोना महामारी भयावह रूप ले चुकी है, इस दूसरी लहर ने शासन प्रशासन को हिला कर रख दिया है। इस स्थिति में आम जनता के सामने बडा संकट पैदा हो गया है जिसके कारण पूरे देश प्रदेश में महामारी के कारण इलाज के लिये दवाओं, आक्सीजन तथा रेमडिसिविर इंजेक्शन एवं संसाधनों आदि की कमी आ गई है। अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिये जगह भी मिलना मुश्किल हो रहा है. इस महामारी की समस्या से लडने के लिये देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ साथ विपक्ष के नेता भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सागर जिले के देवरी विधायक हर्ष यादव ने कोरोना महामारी से लड़ने व क्षेत्र की जनता के इलाज के लिये विधायक निधि से दिये 80 लाख रूपये | New India Times

मरीजों को इलाज के लिये सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कोविड सेंटर खुलवाये जा रहे हैं मगर वहां भी ऑक्सीजन, रेमडेशिविर इंजेक्शन एवं इलाज के लिये दवाईयों के साथ अन्य समस्या बन के रह गई है. सरकार की व्यवस्थायें एवं संसाधन बढती मरीजों की संख्या के हिसाब से नाकाफी नजर आ रहे हैं. रोजाना इलाज, दवा एवं सुविधायें न मिलने से आये दिन मौतों में इजाफा हो रहा है। ऐसा ही हाल सागर जिले की देवरी विधानसभा की देवरी व केसली के अस्पतालों व कोविड सेंटर में इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन, दवाएं एवं व्यवस्थायें न होने की समस्या बनी हुई है साथ ही देवरी, केसली में प्रशासनिक अमले की कमी के कारण अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ की कमी भी बनी हुई है. सागर जिले में प्रदेश के तीन- तीन कैविनेट मंत्री व एक केन्द्रीय मंत्री होने के बावजूद पूरे जिले के साथ देवरी में भी समस्यायें बनी हुई हैं जिससे देवरी क्षेत्र की ओर सत्ताधारी नेताओं का ध्यान ही नहीं है. सत्ताधारी नेता व मंत्री अपने अपने क्षेत्र तक सीमित रह गये हैं जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं व संसाधनों की कमी बनी हुई है, इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक अपनी ओर से सारे प्रयास कर रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता को इस संकटकाल में अधिक से अधिक इलाज व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

सागर जिले के देवरी विधायक हर्ष यादव ने कोरोना महामारी से लड़ने व क्षेत्र की जनता के इलाज के लिये विधायक निधि से दिये 80 लाख रूपये | New India Times

क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र की जनता को इलाज में आ रही समस्याओं को गंभीरता लेकर अपनी विधायक निधि से 80 लाख रुपये की राशि कोरोना महामारी से क्षेत्र की जनता के इलाज के लिये दी। जिसमें 10 लाख रेमडिशिविर इंजेक्शन के लियें, 20 लाख देवरी व केसली अस्पतालों एवं दोनों स्थानों के कोविड सेन्टर में इलाज उपचार के लिये दवाईयां व अन्य सामग्री के साथ ही ऑक्सीजन की समस्या को देख देवरी व केसली की सरकारी अस्पतालो मै ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिये 50 लाख की राशि दी साथ ही देवरी ,केसली के समस्त ग्रामो व नगर मे सेनेटाईज कराने के लिये संबंधित अधिकारीयो को निर्देश दिये उन्होंने निर्देशित कर कहा कि यह कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाय जिससे क्षेत्र की जनता को इस कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षा की जा सके इसके साथ ही विधायक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि मेरे क्षेत्र की जनता को अभी भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होगी तो मैं अपनी विधायक निधि की और भी राशि जनता के इलाज, उपचार व अन्य जनहित कार्यो मै दे दूंगा मगर किसी भी प्रकार की समस्या नही आने दूंगा।मै क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खडा रहा हूँ और खडा रहूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article