कलेक्टर व एसपी पहुंचे मेघनगर, किया रेल्वे स्टेशन का दौरा | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर व एसपी पहुंचे मेघनगर, किया रेल्वे स्टेशन का दौरा | New India Times

झाबुआ जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन मेघनगर का गुरुवार शाम को कलेक्टर सोमेश मिश्रा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के स्टेशन मास्टर श्री मीणा और आरपीएफ स्टाफ के साथ चर्चा की। चर्चा में स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ यात्रियो को कोरोना संकमण से बचाव के प्रति जागरूक करने की बात कही। 
     
रेल्वे स्टेशन का दौरा करने के बाद एसपी और कलेक्टर विकास खण्ड के गांव बेडावली पहुंचे जहाँ ग्रामीणों के साथ तड़वी व पटेल से आगामी समय में गांव में विवाह नहीं करने को लेकर समझाइश दी। वहीं अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं इसके लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया।
कलेक्टर व एसपी के साथ दौरे में मेघनगर एसडीएम एल एन गर्ग, नायब तहसीलदार अजय चौहान, सीएमओ विकास डावर उपस्थित थे।

इस दौरान जिले के एसपी और कलेक्टर ने विकास खण्ड के अधिकारियो से भी आगामी समय में वैक्सीन को लेकर पात्र लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया। वहीं कोरोना कर्फ्यू के पालन को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article