भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डीआईजी श्री इरशाद वली ने बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कर्रवाई का किया औचक निरीक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डीआईजी श्री इरशाद वली ने बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कर्रवाई का किया औचक निरीक्षण | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डीआईजी इरशाद वली ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कर्रवाई का औचक निरीक्षण किया. लालाघाटी चौराहा, हमीदिया चौराहा पर खुद व्यवस्थाओं को संभाला और लोगों की गाड़ियों को रोककर पूछा की घरों से बाहर क्यों निकले, उचित कारण नहीं बताने और बेवजह घूमने वाले 50 से अधिक लोगों को साथ चल रही पुलिस बेन में लॉक कर दिया।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डीआईजी श्री इरशाद वली ने बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कर्रवाई का किया औचक निरीक्षण | New India Times

डीआईजी श्री इरशाद वली ने सभी पुलिस के जवानों को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए। भोपाल शहर में भ्रमण कर घर से बेवजह बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध धारा 188 में करवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए इसके लिए सख्ती से कर्रवाई की जाए, इसके साथ ही सभी जवान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और किसी को कोई समस्या हो रही है तो तुरंत अपने आपको अन्य लोगों से अलग करके डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री लवानिया ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और जवानों को कहा कि बेहतर खाना खाए और लगातार पानी पीते रहे, ड्यूटी के दौरान भी सोशल डिस्टेंस का पालन करें, समूह में एक साथ नहीं बैठे और खड़े भी न हो, घरों में जाने से पहले जूते चप्पल घरों के बाहर रखे और कपड़े आदि भी हो से तो बाहर ही उतारकर दूसरे पहन ले घरों के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article