रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर के उद्योगपति श्री जयंत सिंघल द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव की सामग्री ऑटोमेटिक सेनीटाइजर मशीन और एन 95 मास्क व माउथ सेफ्टी शिल्ड के साथ मेडिकल किट आदि का वितरण मेघनगर थाना प्रांगण में किया गया।
उद्योगपति श्री जयंत सिंघल ने बताया कि पुलिस व राजस्व के साथ डॉक्टर एवं प्रशासनिक अमला हमारे लिए भगवान के समान हैं जो खुद 24 घंटे ड्यूटी करके अपने परिवारों की चिंता किए बगैर हमें सुरक्षित रख रहे हैं।
मेघनगर थाने पर एक सादे कार्यक्रम में थांदला अनुविभागीय अधिकारी मनोहर सिंह गवली ने कहा की पुलिस की ड्यूटी एक कठोर ड्यूटी है. हमें अपनी सुरक्षा रखना है एवं कोरोना के खिलाफ जंग में पीछे नहीं हटना है।
एसडीएम गर्ग ने कोरोना से सेफ्टी एवं सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक हमले की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना वॉरियर्स लगातार अच्छा काम कर रहे हैं, हम कोरोना से जंग जितेंगे.
मेघनगर थाने पर 1 सैनिटाइजर ऑटोमेटिक मशीन, 80 एन 95 मास्क, 10 माउथ सेफ्टी शिल्ड, मेडिकल किट एवं सैनिटाइजर निःशुल्क दिया गया।
वहीं राजस्व विभाग को 1 ओटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन, सैनिटाइजर, मास्क कोविड सेफ्टी शिल्ड राजस्व विभाग को भी दी गई।
इस मौके पर विशेष रूप से एसडीएम एल एन गर्ग, एसडीओपी मनोहर सिंह गवली, उद्योगपति जयंत सिंघल, थाना प्रभारी मेघनगर कैलाश चौहान, पत्रकार निलेश भानपुरिया, भूपेंद्र बरमडलिया आदि उपस्थित थे।
