रेड क्रॉस सोसाइटी बुरहानपुर के सदस्यों ने खकनार के मांजरोद खुर्द में किया निःशुल्क मास्क और साबुन का वितरण, जागरूकता मुहिम के तहत ग्रामीणों को दी समझाइश | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रेड क्रॉस सोसाइटी बुरहानपुर के सदस्यों ने खकनार के मांजरोद खुर्द में किया निःशुल्क मास्क और साबुन का वितरण, जागरूकता मुहिम के तहत ग्रामीणों को दी समझाइश | New India Times

कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ मनोज अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्य एडवोकेट आसिफ उद्दीन जे शेख, एडवोकेट रजनी चौहान, राजेश भगत, डाक्टर महेंद्र दुबे आदि ने आदिवासी क्षेत्र खकनार के ग्राम मांजरोद खुर्द में पहुंच कर ग्राम वासियों जैसे झुग्गी झोपड़ी, खेती किसानी और निर्माण कार्य में संलग्न मजदूरों के मध्य जाकर कोरोना जागरूकता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया और खेती किसानी का काम कर रहा है किसानों और मजदूरों को निशुल्क मास्क और साबुन का वितरण किया। मजदूरों को कोरोना से बचाव की सावधानियों के साथ अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करने, सामाजिक दूरी का पालन करने और 2 गज की दूरी मेंटेन करने की समझाइश ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर सचित्र पंपलेट और पोस्टर्स भी वितरित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article