मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जानलेवा बीमारी कोरोना का उपचार सस्ती एवं आसान तरीके से की जा सकती है, इसमें सिर्फ बात इतनी सी है कि लोग पूरी ईमानदारी से सिर्फ इसका सेवन करें 100% उन्हें लाभ मिलेगा, यह बात आयुर्वेद सम्राट गुरुजी डॉक्टर प्रकाश टाटा ने इस बात को पूरे दावे के साथ कही है. डॉक्टर टाटा ने कहा कि कोरोना आज एक ऐसी जानलेवा बीमारी सिद्ध हो चुकी है जिससे पूरा देश व विश्व परेशान है. देश में निवासरत लोग भय एवं दहशत में हैं. इस वर्ष जो कोरोना की बीमारी चल रही है उसमें जनहानि करने की शक्ति ज्यादा है इस बात के चलते समूचे देश में लाखों लोग मौत के मुंह में समा गए हैं जिससे समूचे देश में कोहराम मचा गया है।
आसान से उपचार में है हल
डॉक्टर टाटा ने बताया कि भले ही इस जानलेवा बीमारी ने समूचे देश को हिला कर रख दिया है लेकिन इस बीमारी का लहसुन, गुड़ एवं काला नमक मिलाकर सुबह-शाम नियम से पांच दिवस सेवन करें तो इससे 100% आराम मिलेगा.
देशवासी आजमाएं
डॉ प्रकाश टाटा ने कहा कि लहसुन, गुड़ एवं काला नमक लें जो छोटी-बड़ी किराना दुकानों पर सस्ते दर पर आसानी के साथ उपलब्ध है, देश, प्रदेश एवं जिले में रह रहे लोग ईमानदारी से सेवन करें लाभ मिलेगा।
