अवैध संबंध का शक होने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घटना के चार दिन बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

अवैध संबंध का शक होने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घटना के चार दिन बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार | New India Times

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में अवैध संबंध का शक होने पर रंगरा में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मार डाला! रंगरा निवासी घनश्याम मंडल की पुत्री चार दिन से लापता शेखा देवी का शव आज गुरुवार को रंगरा थाने के 200 मीटर पीछे पीपल पेड़ बजरंगबली मंदिर के पास से एक मकई खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में मृतिका के पति इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया। इधर रंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। शव क्षत विक्षत होने के कारण अनुमंडल अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिये भागलपुर रेफर किया गया। आज देर शाम रंगरा पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया था। जानकारी मिली है कि शेखा देवी 28 मार्च से ही अपने घर से लापता थी, जिसकी सूचना उसके पिता ने लिखित रूप से थाने में भी दी थी। महिला का शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या गला रेत कर की गयी है। उसकी दोनों आंखों को निकाल लिया गया है और पेट फाड़ कर पूरे शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया है। आशंका है कि 28 मार्च को देर रात ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतिका के पिता घनश्याम मंडल का आरोप है कि शेखा की हत्या उसके पति इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल मंडल ने ही की है।

अवैध संबंध का शक होने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घटना के चार दिन बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार | New India Times

बताया गया कि गोपाल ने ही 28 मार्च को देर शाम शेखा देवी को फोन करके होली खेलने बुलाया था। घनश्याम मंडल ने कहा कि 28 मार्च को ही शाम में जब उसने गोपाल को फोन किया तो गोपाल ने कहा कि शेखा घर पहुंच गयी है। जब दूसरे दिन शेखा से उनलोगों को बात नहीं हो पायी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छान-बीन प्रारंभ किया और इस क्रम में बुधवार को गोपाल मंडल को थाना आने को कहा तो गोपाल थाना नहीं पहुंचा। गुरुवार को जब एक शव बरामद होने की सूचना आयी तो मृतिका के पिता समेत परिजनों ने स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त शेखा के रूप में की। मृतिका के पिता ने बताया कि गोपाल को शेखा पर शक था कि उसका लक्ष्मीपुर गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी कारण उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस का दावा है कि खुद गोपाल ने भी शेखा की हत्या कर दिए जाने की बात को अपने इकबालिया बयान में कबूल किया है। शेखा अपने पीछे दस वर्षीय पुत्र अजीत कुमार और सात वर्षीय पुत्री रानी कुमारी को बेसहारा छोड़ गयी है.

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article