संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत एएसपी यातायात ग्वालियर श्री पंकज पांडेय के मार्गदर्शन में आज 21 मार्च 2021 को थाना हजीरा परिसर स्थित ट्रैफिक पार्क में थाटीपुर गांव के बच्चों को भ्रमण कराया गया और ट्रैफिक नियमों की इंडोर और आउटडोर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एएसपी यातायात श्री पंकज पांडेय ने बच्चों को यातायात पार्क में बनाए गए चौराहा पेंटिंग पर खड़े कर यातायात नियमों की जानकारी दी तथा बच्चों को बताया की यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए क्यों आवश्यक है।
यातायात से एएसआई शशिकांत तिवारी तथा आरक्षक दीपक ने उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
