लॉकडाउन के परिणाम स्वरूप टूट रहा घर पुनः जुड़ा | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लॉकडाउन के परिणाम स्वरूप टूट रहा घर पुनः जुड़ा | New India Times

कोविड-19 के लॉकडाउन के परिणाम स्वरूप बेरोजगार हो जाने के कारण पति भोपाल से जुन्नारदेव अपने निवास आने पर मजबूर हो गया था तथा वह अपनी पत्नी सहित अपने संयुक्त परिवार आकर रहने लगा जहां पर बेरोजगारी के कारणआर्थिक परेशानी एवं पत्नी का पति के परिजनों से विचार नहीं मिलने के कारण पति पत्नी में विवाद होने लगा फल स्वरूप पत्नी पति का घर छोड़ अपने मायके चली गई। पीड़ित पति द्वारा अपने टूटते परिवार को जोड़ने के लिए परामर्श केंद्र की शरण ली गई। पति के आवेदन पर सुनवाई कर व पत्नी को परामर्श केंद्र में बुलाकर समझाइश दी गई जिस पर दोनों द्वारा आपस में विचार विमर्श किया गया तथा कोरोना 19 लॉकडाउन समाप्त हो जाने के बाद पति अपने कार्यस्थल भोपाल जाने के लिए तथा अपने पति को अपने साथ भोपाल रखने के लिए राजी हो गया। पत्नी को अपने पति के साथ रहने की समझाइश दी गई जिस पर वह राजी हो गई तथा अपने पति के साथ राजी खुशी उसके कार्य स्थल स्थित निवास में साथ में रहने के लिए चली गई।
इसके साथ ही अन्य दो प्रकरणों में जिनमें समझौते की संभावना प्रतीत नहीं हुई उन्हें पक्षकारों को न्यायालय की शरण देने की सलाह देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए तथा अन्य चार प्रकरणों में समझौते की संभावना पाते हुए पक्षकारों को समझाइश देकर विचार-विमर्श हेतु समय प्रदान किया गया।
परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसके सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा, रश्मि राय एवं प्रीति श्रीवास्तव प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश देकर प्रकरणों का निपटारा किया और उनके समझौते के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article