उपजिलाधिकारी ने किया मंडी का दौरा, प्रभारियों जमकर लगाई फटकार, एक केन्द्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ करने को लिखा पत्र | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

उपजिलाधिकारी ने किया मंडी का दौरा, प्रभारियों जमकर लगाई फटकार, एक केन्द्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ करने को लिखा पत्र | New India Times

धान खरीद को लेकर किसानों की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला मंडी समिति धान क्रय केन्द्रों पर अचानक पहुंची तथा क्रय केन्द्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई तथा उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर किसानों के धान खरीदने की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि एक क्रय केंद्र पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, कई बार उस केंद्र प्रभारी को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन किसानों के प्रति उसका रवैया उदासीन रहा, आज अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उस केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर लिखने की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देश पर हर किसान का धान कॉल आ जाएगा जो भी क्रय केंद्र मनमानी करेगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण किया गया जिसमें सभी के धान तौलने के निर्देश दिए गए हैं पूर्व की भांति तहसीलदार और नायब तहसीलदार लगातार मंडी में रहकर इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article