झाबुआ जिला के थांदला में पूरे सौहार्द के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलाद्दुन्नबी | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुद्दुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला के थांदला में पूरे सौहार्द के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलाद्दुन्नबी | New India Times

थांदला में ताजदारे दो जहां के मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम 12 रबी उल अव्वल पीर के दिन इस दुनिया में तशरीफ लाए थे जिनकी आमद की खुशी में ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है। इस वर्ष महामारी के चलते शासन-प्रशासन का आदेश का पालन करते हुए सभी ने ढोल तासे डीजे घोड़े सभी स्थगित करते हुए पीर साहब गली से नात शरीफ पढ़ते हुए नूरी गार्डन पहुंचे वहां पर मौलाना इस्माइल कादरी साहब ने फातिहा पढ़ी एवं देश एवं अमन चैन सुकून की दुआ मांगी गई कि इस महामारी को पूरी दुनिया से खत्म कर दें एवं हिंदुस्तान के बच्चे बच्चे की हिफाजत फरमा दे।

झाबुआ जिला के थांदला में पूरे सौहार्द के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलाद्दुन्नबी | New India Times

इस मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा कब्रिस्तान कमेटी के मेंबरों का स्वागत किया गया। निजामी कमेटी द्वारा पीर साहब गली में बड़ी मस्जिद के इमाम छोटे मस्जिद के इमाम मौलाना अमीन काजी, मौलाना सलीम उद्दीन हाफिज साहब का इस्तकबाल किया गया एवं नाश्ते का इंतजाम किया गया। इस वर्ष महामारी के चलते समाज ने फातिहा अपने घरों पर लगाई एवं दूरभाष के जरिए एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article