डूंगरिया से जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 19-20 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर है जन आक्रोश | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया से जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 19-20 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर है जन आक्रोश | New India Times

ग्राम पंचायत पनारा वार्ड नंबर 19 -20 बुद्धू लाल पनारा जो इस पंचायत क्षेत्र में आता है इन वार्डों में गरीब मजदूरी करने वाले आदिवासियों रहने वाले हैं शासन प्रशासन बड़ी-बड़ी योजनाएं चलाकर टीवी अखबारों के माध्यम से आदिवासियों के लिए योजनाएं चलाने की बात करते हैं पर जुन्नारदेव विधानसभा की ग्राम पंचायत पनारा के यह वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं वार्ड वासियों ने अनेकों बार शासन प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया और प्रतिवेदन दिए किंतु ग्राम पंचायत पनारा के नुमाइंदे सरपंच सचिव की लापरवाही इन गरीबों को मूलभूत सुविधाएं से वंचित कर रही है वार्ड वासियों का कहना है पंचायत को अनेकों बार वार्ड वासी वार्ड की पंच रामकली द्वारा समस्या के संबंध में बताया गया प्रतिवेदन दिए गए फिर भी समस्या हल नहीं हो पाई विधायक महोदय से भी अनुरोध किया गया प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन दिए गए जीवन के लिए पानी की आवश्यकता बहुत जरूरी है हमारे वादों में पानी की समस्या एकमात्र कुआं एक हेडपंप जिसमें कई घंटों काम धंधा छोड़कर पानी के लिए नंबर लगाया जाता है कुए का पानी दूषित पानी मिलता है आदिवासी बस्ती होने के कारण रात के समय शराबियों का आना जाना लगा रहता है लाइट के संबंध में अनेकों बार पंचायत से कहा गया लगभग 2 साल से स्टेट लाइट नहीं है पीने के पानी के लिए 2 वर्ष पूर्व पीएचई की लाइन बिछाई गई कई लाखों रुपए शासन के खर्च किए गए किंतु आज तक पानी नहीं मिल पाया पंचायत के नुमाइंदों का कहना है ग्राम वासियों ने बताया कि हमने कनेक्शन भी लिया है लेकिन पानी आज तक नहीं आ पाया वार्ड नंबर 20- 19 में आने जाने के लिए जो मार्ग है वह इस कदर खराब और जर्जर हो गया है कि चलना भी मुश्किल है विधायक महोदय से भी अनुरोध किया गया प्रशासन के अधिकारियों को प्रतिवेदन दिए गए जीवन के लिए पानी की वार्ड वासियों को उससे हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक हमारे वार्ड तक नहीं आ पाती 2 किलोमीटर दूर मेन रोड तक मरीज को ले जाना पड़ता है किसी महिला को अगर डिलीवरी का समय हो उसे ले जाने में भी काफी परेशानियां होती है बीमारी के कारण समय पर ना पहुंचने पर 1 ग्राम वासी की मौत भी हो चुकी किंतु पंचायत अनुमान दे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शासन के अधिकारी आज तक नहीं जा पाए हमारे पास अब एक ही रास्ता बचा है कि हम इस बड़े रूप में लड़ें और जाकर जिला कलेक्टर के समक्ष बाल बच्चों सहित राम नाम का जाप करते हुए बैठे क्या हमारी इन समस्याओं का कभी निराकरण हो पाएगा ग्राम पंचायत पनारा के सरपंच के कार्यों में उनके पतिदेव हस्तक्षेप करते हैं सचिव सहायक सचिव लापरवाही कर रहे हैं जिससे हमारे क्षेत्र बालों की जनता अति दुखी है क्या हमारा संकट हरने वाला संकट मोचन कोई आएगा या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article