शिक्षकों को वेतन दिलाने की मांग को लेकर शिक्षक संघ एकीकृत ने सीडीईईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षकों को वेतन दिलाने की मांग को लेकर शिक्षक संघ एकीकृत ने सीडीईईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सी डी ई ई से मिलकर शिक्षकों को वेतन दिलाने का ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि धौलपुर, राजाखेड़ा, सैपऊ, बसेड़ी, बाड़ी के पी डी खाते के मद का वेतन दो दो माह तक नहीं आता है ऐसे शिक्षकों को अपना परिवार चालने में मुश्किल होती है।शिक्षकों ने होम लोन, कार लोन, अन्य लोन बैंक से ले रखे हैं ऐसे में समय से वेतन नहीं आने से पैनल्टी देनी पड़ती है जिससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ ने मांग की है कि महीने की 5 तारीख तक वेतन आ जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज 19 अक्टूबर तक वेतन नहीं आया है। इस प्राकर अगर उचित व्यवस्था नहीं की तो शिक्षा मंत्री से भी शिकायत की जाएगी।
सी डी ई ई ओ सियाराम मीणा ने डी ई ई ओ प्रारम्भिक शिक्षा को पत्र लिखकर तुरन्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को हर हाल में महीने की पहली तारिख़ को वेतन मिलना चाहिए। इसी अवसर पर शिक्षा मंत्री को भी पत्र लिखकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की है। राज्य सरकार ने सरकार बनते समय कहा था कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण प्राथमिकता से किए जाएंगे लेकिन शिक्षा मंत्री की ओर से द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, इस कार्यक्रम में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई जिक्र तक नहीं किया गया है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत इस प्रकार के भेदभाव पूर्ण आदेश का पुरजोर तरीके से विरोध करता है। इस अवसर पर लवकुश लांगरी, चौलसिंह, राकेश प्रजापति आदि शिंक्षक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article