हथियारबंद बदमाशों ने तीन घरों में घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हथियारबंद बदमाशों ने तीन घरों में घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट | New India Times

इधर थाना प्रभारी सुनीत कुमार से बात की गई तो बताया मोहम्मदाबाद गांव में बीती शनिवार रात को दो घरों में चोरी हुई है जिसकी सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचा था तीसरे घर में घटना संदिग्ध है गरीब परिवार के यहां कुछ नहीं गया बहुत जल्द घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ा जाएगा जल्दी ही खुलासा होगा

हैदराबाद थाना क्षेत्र की अजान चौकी क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में बीती रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर तीन घरों में जमकर लूट-पाट की। लुटेरे लाखों रुपये के जेवरात लूट कर फ़रार हो गये। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि तमंचा लगाकर एक कमरे में परिवार के लोगों को बंद कर दिया गया और बंधक बनाकर कर लूटपाट करते रहे, विरोध करने पर तमंचे की बट भी मार दी। परिवार के लोगों ने बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह छूट कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ, एसओ के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके का मुआयना करके परिवार से पूछताछ की। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं हैदराबाद पुलिस सिर्फ दो लोगों के यहां चोरी की घटना बता रही है।
मोहम्मदाबाद गांव के बाहर पूरब शुरुआत में राजाराम, बाबूराम और सुरेंद्र कुमार के मकान एक लाइन में बने हैं, तीनों के यहां एक साथ बदमाशों ने धावा बोल दिया। सुरेंद्र कुमार ने बताया हमारा परिवार संयुक्त परिवार है जिसमें तीन भाइयों समेत रहते हैं, सभी लोग सो रहे थे बिजली भी थी, परिवार के लोगों को महिलाओं समेत 8 से 10 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया। कमरा खुलवा कर बक्सा और अलमारी से ₹10000 नगद, पत्नी यशोधरा के झुमका बाली, फूल, भतीजे विनय की पत्नी गुड़िया के झाले, माला, अंगूठी, नथुनी, पेंडल लूट लिए। विनय के विरोध करने पर तमंचे की बट पैर में मार दी जिससे वह शांत हो गया। पास के मकान बाबूराम के यहां भी संयुक्त परिवार है जिसमें ₹15000 नगद, माला, पायल लूट लिए। पुत्री आशा देवी के झाले, नगदी, माला, टप्स, अंगूठी, बहू रजनी देवी के बड़ी पायल, अंगूठी समेत लाखों रुपए का सामान लूट ले गए। सबसे पहले बने मकान गरीब राजाराम के यहां भी बदमाशों ने घुसकर अच्छी कोठरी के दरवाजे निकाल कर बक्से से 1500 नकद झूलनी और पायल ले गए। पत्नी मंजू देवी ने बताया हमें हमारी साड़ी से ही बांधकर तमंचा दिखाकर शांत करा दिया। हमारे मकान के दरवाजे में ईटें भरी हुई हैं जिनको निकालकर अंदर घुस आए। पुलिस गरीब राजाराम के यहां घटना को संदिग्ध मान रही है। जबकि सुरेंद्र और बाबू राम के यहां चोरी की घटना बता रही है। रात को ही घटना की सूचना पाकर पुलिस चक्कर लगाती रही, सुबह सीओ मोहम्मदी अजय प्रताप मल्ल, हैदराबाद थाना प्रभारी सुनीत कुमार, अजान चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव फोर्स के साथ पहुंचे। घटना का मौका मुआयना किया और परिवार से पूछताछ की‌। दोपहर में थाना प्रभारी पुनः सुनीत कुमार क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंच कर पूछताछ की। तीनों घरों के परिवार ने संयुक्त रूप से तहरीर दी है। वहीं पुलिस इस घटना को दो घरों में चोरी ही बता रही है। वहां पहुंचे पत्रकारों को अंदर जाने से मना कर दिया। मोहम्मदाबाद में तीन घरों में बंधक बनाकर हुई लूट से परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article