आबकारी विभाग के जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण दल द्वारा किया गया लाखों रुपये का शराब जप्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आबकारी विभाग के जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण दल द्वारा किया गया लाखों रुपये का शराब जप्त | New India Times

कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में आदर्श आचार सहिता के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में जिले के वृत्त कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुक्षी के ग्राम शीतलामाता, बारूड, गोगावा में दबिश दी गई जहाँ चालु हाथ भट्टियों एवं लगभग 5,200 किग्रा. महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा कुल 115 लीटर हाँथ भट्ठी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत 04 एवं 34 (2) के 01 प्रकरण इस प्रकार कुल 05 प्रकरण कायम किये गए। संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,75,000/- रु है।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़, देवेश चतुर्वेदी, राजेश कुमार जैन, प्रशांत मन्डलोई, उपनिरीक्षक एस.एन.सिंगनाथ, राजकुमार शुक्ला, रोहित मुकाती एवं वृत धरमपुरी, मनावर, गधंवानी, सागौर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article