वनाधिकार उत्सव में मिला वनवासियों को वनभूमि का अधिकार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वनाधिकार उत्सव में मिला वनवासियों को वनभूमि का अधिकार | New India Times

गरीब कल्याण पखवाड़ा अन्तर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जनपद पंचायत सभागार में अनुविभाग देवरी के विकासखंड केसली और देवरी में वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया, जिसमें वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत देवरी के 73 और केसली के 141 लाभार्थियों को उनके वन अधिकार पत्र दिये गये।

वनाधिकार उत्सव में मिला वनवासियों को वनभूमि का अधिकार | New India Times

वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत जो दावेदार 13/12/2005 की स्थिति में या उससे पहले से वन भूमि पर काबिज हैं, उन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें वनभूमि का अधिकार पत्र देकर उस भूमि का हक दिया गया।
कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा लाभार्थियों को वनाधिकार पत्रों का वितरण किया। लाभार्थियों को कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में केसली जनपद पंचायत के अध्यक्ष अतुल देबडिया व देवरी जनपद पंचायत कु. ऑचल आठ्या , महेन्द्र पटैल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवरी, सासंद प्रतिनिधियों में अनिल ढिमोले, श्री अवनीश मिश्रा जी, व पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा संदीप जैन, एसडीएम आरके पटेल देवरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमेन्द्र गोविल जनपद पंचायत देवरी, एसडीओ व रैंजर वन विभाग, अधीक्षक आदिम जाति कल्याण विभाग सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article