रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में कोरोना काल के चलते पहले ही दुकानदार खासे परेशान हैं और दुकानदारों के धंधे चौपट हो चुके हैं, रोजी रोटी का संकट बदस्तूर जारी है। सुबह से देर रात तक दुकान पर दुकानदार बैठता है तब जाकर कुछ पैसे आते हैं जिस से गुजारा करना भी बड़ा मुश्किल हो रहा है इसके बावजूद मेघनगर
नगर परिषद ने अपनी मनमानी चलाते हुए दुकानदारों के मना करने के बावजूद दुकानों के आगे झाबुआ रोड हाइवे पर बड़ी -बड़ी नालियां खोद दी हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर बना हुआ है।
पूर्व में भी इसी जगह अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें लोग मौत की आगोश में समा चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर नालियां बंद नहीं की गई तो जिले के मुखिया को अवगत कराना पड़ेगा।
