सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री, डस्ट एवं घटिया रेत के उपयोग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री, डस्ट एवं घटिया रेत के उपयोग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी | New India Times

देवरी नगरपालिका द्वारा किये जा रहे सीसी सड़क निर्माण को लेकर पार्षद प्रतिनिधि ने घटिया निर्माण को लेकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि ऐसा घटिया सीसी रोड डालेंगा तो हम सड़क नहीं बनने देंगे। सड़क देवरी नगर के शास्त्री वार्ड बजरिया में नगरपालिका प्रशासन द्वारा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसमें स्थानीय ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल से सीसी सड़क का निर्मित की जा रही है। पार्षद प्रतिनिधि रहीस खान द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि पार्षद प्रतिनिधि द्वारा कहा गया सड़क निर्माण मटेरियल में ठेकेदार द्वारा डस्ट और घटिया क्वालिटी की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे गुणवत्ताहींन सड़क बनेगी और यह सड़क 2 महीने में खराब हो जाएगी।

सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री, डस्ट एवं घटिया रेत के उपयोग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी | New India Times

विरोध करने के बाद भी नगर पालिका द्वारा सीसी सड़क का काम नहीं रुकवाया गया तब पार्षद प्रतिनिधि रहीश खान बीच सड़क पर लेट गए और सड़क निर्माण काम को रुकवाया पार्षद प्रतिनिधि द्वारा इस बात की जानकारी नगर पालिका सीएमओ सब इंजीनियर एलपी साहू आदि को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की है सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले और घटिया मटेरियल होने की बात कही नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने नीलमाधव कंस्ट्रक्शन प्लांट का का निरीक्षण किया जहां से यह सीसी रोड निर्माण में सीमेंट घटिया रेत एवं डस्ट मैटेरियल भरकर सीसी सड़क डाली जा रहा है और लगातार दबाव बनाया जा रहा था परंतु गुणवत्ता को लेकर पार्षद प्रतिनिधि अड़े रहे और आखरी में नगरपालिका सी एम ओ द्वारासडक निर्माण में घटिया मटेरियल की जांच की ओर सम्बंधित पर कार्यवाही बात कही।
इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया पार्षद प्रतिनिधि द्वारा सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल उपयोग होने पर जांच की गई और संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया जाएगा और घटिया मटेरियल पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article