धौलपुर पुलिस ने 5000 रुपये के ईनामी डकैत को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने 5000 रुपये के ईनामी डकैत को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में धौलपुर पुलिस जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अपराध करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्यवाही और वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी की कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत आईपीएस ने बताया है कि बदमाशों एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के विशेष अभियान के अन्तर्गत अन्तर्गत योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी पुलिस और बसईडांग पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए डांग में भोलापुरा के जंगल से हत्या के मामले में पैरोल से फरार चल रहे 5,000 रुपये के ईनामी डकैत राकेश डोयला पुत्र राम सिंह डोयला जाति गुर्जर निवासी डोयलेन का पुरा थाना बसईडांग जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से थाना बसईडांग के अभियोग संख्या 18/2020 धारा 363 आईपीसी की एक नाबालिग अपहृता को दस्तयाव किया गया है, जिसके सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय जयपुर में हैवियश कॉपर्स की रिट लगी हुई है। गिरफ्तारशुदा डकैत राकेश डोयला, ईनामी डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है जिसके कब्जे से एक कट्टा 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया जाकर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर बरामद हथियार, अन्य साथियों एवं शरणदाताओं के सम्बन्ध में पूछताछ एवं अनुसंधान कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article