मेघनगर के जागरुक युवा राष्ट्रीय ध्वज अपमान के मामले को लेकर पहुंचे थाने, एक ही डंडे में दो झंडे का मामला पहुंचा थाने | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के जागरुक युवा राष्ट्रीय ध्वज अपमान के मामले को लेकर पहुंचे थाने, एक ही डंडे में दो झंडे का मामला पहुंचा थाने | New India Times

कोविड-19 की वजह से राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर सार्वजनिक स्थलों पर झंडा वंदन नहीं करने के सख्त आदेश प्रशासन को दिए थे। जिसका अक्षरस पालन करवाने के लिए जिले के प्रत्येक थानों एवं कस्बों में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई व प्रशासन द्वरा समझाइश दी गई थी।
15 अगस्त उत्सव पर मेघनगर के आजाद चौक पर कुछ युवाओं ने देशभक्ति की उमंग उत्साह के अनुरूप ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस की ही शाम तिरंगा ध्वज अपमान की शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवाओं ने आरोप लगाया है की मेघनगर आजाद चौक पर जो झंडा वंदन किया गया उसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया है। शिकायत लेकर पहुंचे युवाओं ने आवेदन के साथ ध्वजारोहण करने वाले लोगों के फोटो एवं तिरंगे ध्वज के ऊपर लगे एक अन्य ध्वज की मयफोटो शिकायत पत्र के साथ कलर छायाप्रति संलग्न की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आजाद चौक पर फहराए गए तिरंगे झंडे की स्थिति सम्मानजनक बरकरार होनी चाहिए थी।
आजाद चौक पर किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या उससे ऊपर लगाया हुआ था।
उसके नीचे तिरंगे झंडे को लगा कर फहराना गलत है।
शिकायत करता ने मांग की है कि भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के विरुद्ध सख्त और कठोर कार्रवाई की जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article