प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर प्रदेश भर में दिखा हाई अलर्ट, इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट दिखीं सुरक्षा एजेंसियां | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर प्रदेश भर में दिखा हाई अलर्ट, इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट दिखीं सुरक्षा एजेंसियां | New India Times

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के भूमि पूजन को लेकर समूचे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट दिखाई दिया।

बताते चलें कि खुफिया सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के द्वारा भूमि पूजन के दिन पूरे भारत में हिन्दू मुस्लिम आपसी वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से दुश्मन देश आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगे होने की जानकारी मिलने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया था जिसके चलते उत्तर प्रदेश के सभी शहरों समेत इंडो-नेपाल सीमा के सभी बॉर्डरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।

जिसमें लखीमपुर खीरी से सटे इंडो नेपाल सीमा के गौरीफंटा, सूडा चंदन चौकी, बसही बॉर्डर के सभी नाकों पर एसएसबी व पुलिस बल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें आने जाने वालों के आईडी वेरिफिकेशन के बाद ही जाने दिया गया।

बताया जाता है कि 5 अगस्त 2019 में ही सेंट्रल गवर्नमेंट ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 अनुच्छेद हटाकर जम्मू एवं कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश व लद्दाख को अलग राज्य घोषित किया था जिसकी वर्षगाँठ पूर्ण होने पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बुधवार 5 अगस्त 2020 को कर्फ्यू लगाया गया।

आमजन में चर्चा है कि आज एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को एक और नई उपलब्धि प्रदान की है जिसको लेकर देश की सवा सौ करोड़ जनता प्रधानमंत्री को कोटि कोटि धन्यवाद दे रही है और यही कामना कर रही है कि इसी तरह से मोदी जी पूरे विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article