जिला समन्वयक अधिकारी के मार्गदर्शन में देवरी आई टी सेंटर का हुआ शुभारंभ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जिला समन्वयक अधिकारी के मार्गदर्शन में देवरी आई टी सेंटर का हुआ शुभारंभ | New India Times

अनुविभगीय अधिकारी आर के पटेल द्वारा आई टी सेंटर से प्राप्त होने वाले आदेश खसरा प्रतिलिपि का शुभारम्भ किया गया। किसानों को असुविधा से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला समन्वयक अधिकारी अनूप पटेल के मार्गदर्शन में आई टी सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसमें किसानों को आईटी सेंटर के माध्यम से राजस्व प्रकरणों में पारित आदेशों एवं स्केन हो चुके अधिकार अभिलेख, पंचशाला खसरा और नामांतरण पंजी की प्रमाणित प्रतिलिपि अभिलेखागार तथा नक़ल शाखा में न आकर किसान सीधे आई.टी. सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला समन्वयक अधिकारी के मार्गदर्शन में देवरी आई टी सेंटर का हुआ शुभारंभ | New India Times

कार्यक्रम में तहसीलदार यसवंत कुल्हाड़ा, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, रजिस्टार, पटवारी रशीद खान, संदीप पाठक आई टी आपरेटर, महेन्द्र राय, एवं तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article