मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंसार नगर क्षेत्र से मोमिन जमात बुरहानपुर के सरपंच हाजी सलीम मेहंदी ने बताया कि दिवंगत समाजवादी नेता मौलाना हिफजुर रहमान अंसारी लाल टोपी के परिवार में यह समाचार अत्यंत दुख के साथ पढ़ा और सुना जाएगा कि कि उनके भाई अब्दुल हमीद अंसारी के पोते और नगर पालिक निगम बुरहानपुर में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रईस उर रहमान अंसारी पिता एस डी अंसारी का लंबी बीमारी के बाद 2 और 3 अगस्त की मध्यरात्रि में 2:00 बजे निधन हो गया। मरहूम रईस अंसारी के भाई अकील अंसारी ने बताया कि वह लॉक डाउन की अवधि से कैंसर से पीड़ित थे। मरहूम के परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़के हैं। उनका जनाजा 3 अगस्त 2020 सोमवार को प्रातः 10:30 उनके पैतृक निवास मोमिनपुरा बुरहानपुर से उठाया गया। जनाजे की नमाज पीरे तरीकत हजरत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी में पढ़ाई। मरहूम को दाई अंगा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। इस असमय निधन पर समाज जन सहित समस्त सियासी, समाजी और मजहबी नेताओं और रहनुमाओं ने लाल टोपी परिवार और मोहम्मद हनीफ हन्नू भाई परिवार के प्रति हार्दिक शोक संवेदनाएं प्रकट की है। वही निगमायुक्त भगवानदास भूमरकर,उपायुक्त श्री पाटीदार, उपायुक्त श्री सलीम खान, नगर पालिक निगम अधीक्षक श्री तिवारी, राजस्व विभाग प्रभारी श्री सोलंकी, संपत्ति का प्रभारी किरण जोगदंड,कर्मचारी नेता उपेंद्र गुजराती, कर्मचारी नेता मोहन भुजबल सहित नगर पालिक निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कर्मचारी साथी के असमय निधन पर हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की है।
