हर तरफ कोरोना का रोना: मेघनगर सहीत मेघनगर विकासखंड में 13 लोगो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर तरफ कोरोना का रोना: मेघनगर सहीत मेघनगर विकासखंड में 13 लोगो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव | New India Times

कोविड-19 महामारी ने एक बार फिर जिले सहित मेघनगर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम व खास लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात आई रिपोर्ट के अनुसार झाड़ की टोड़ी में पूर्व के दिनों में कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आने से ग्राम के तीन लोग ओर कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
बताया जा रहा है एक चाय वाला भी संक्रमित हुआ है
वह मेघनगर भंडारी चौराहे के सामने मेन बाजार शीतला माता रोड पर चाय की दुकान लगाकर चाय पिलाता है।
साथ ही ग्राम बड़ा घोसलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार के 7 लोग भी संक्रमित मिले हैं।

13 लोग मेघनगर विकासखंड में संक्रमित पाए गए

मेघनगर होटल M4 के पीछे कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से दो पुरुष और एक अन्य महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कुल 13 लोग मेघनगर विकासखंड में संक्रमित पाए जाने से नगर के लोग डरे व सहमे हैं। मेघनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री डॉक्टर सेलेक्सी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह कोरोना पॉजिटिव आने वाले की फिल्हाल संक्रमित मरीज की ट्रेवेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के द्वारा लोगों के कोरोना सेम्पल लिए जा रहे हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें झाबुआ आइसोलेट किया गया साथ ही परिवार के सदस्यों को कोरनटाइम सेंटर आइसोलेट भेजा गया है बाकी को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।

कोरोना का रोना अब शहर से गांव की ओर

कोविड 19 शहर से गांव की ओर अपने पैर पसार रहा है इसलिए मास्क लगाएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें, बेवजह घर से बाहर ना निकले, नहीं तो आपको भी कोरोना अपनी चपेट में ले लेगा इसलिए घर पर रहें सुरक्षित रहें।

मेघनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शेलेक्क्षी वर्मा, डॉक्टर विनोद नायक व टीम के साथ आंगनवाडी कार्यकर्त्ता विनीता नायक, रजना, आशा मंजुला नायक, लीला हाड़ा, पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी मेघनगर बी.एल. मीणा, रंभापुर चौकी प्रभारी हरिसिंह चूडावत व उनकी टीम के अलावा राजस्व विभाग तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान, नायाब तहसीलदार अजय चौहान, जनपद सीओ वीरेन्द्र रावत, नगर परिषद सीएमओ विकास डावर, पटवारी वागु सिंह भूरिया, संजय चौहान, सरपंच, सचिव आदि सहीत नगर परिषद कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।

By nit