रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

भारतीय सेना का ट्रक भोपाल से क्रेन में टोचन करके झांसी की ओर जा रहा था कि रास्ते में मसोरा के पास पेट्रोल पंप के निकट अचानक बारिश होने पर ट्रक मय क्रेन के असन्तुलित होकर पलट गया।
जानकारी के मुताबिक ट्रक में सवार 4 फौजी चोटिल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और ट्रक का सामान दूसरे वाहन में रखवा कर गंतव्य की ओर रवाना कराया गया। जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
